Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर से होगी भारतीय महिला क्रिकेट में ‘मंधाना युग’ की शुरुआत

October 16, 2026

जिम्बाब्वे के खिलाफ रायपुर से होगी भारतीय महिला क्रिकेट में ‘मंधाना युग’ की शुरुआत

रायपुर : एशिया कप में विजय और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय टीम अब मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाली 3 टी-20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज से एक नए अध्याय का आरंभ कर रही है। इस नई जिम्मेदारी के बारे में मंधाना ने कहा, मैं यह तो नहीं कहूंगी कि यह बिल्कुल ही नई बात है, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार है। उनके लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं है।

वह घरेलू स्तर पर महाराष्ट्र की कप्तानी कर चुकी हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेगलूर को 2 बार डब्ल्यूपीएल का खिताब भी जिता चुकी हैं। भारत के लिए भी वह 18 टी-20 मैचों में कप्तानी कर चुकी हैं, जिसमें से 11 में जीत और 6 में हार मिली है। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है, जब उनका बल्लेबाजी करियर अपने बेहतरीन दौर में है। पिछले 3 वर्षों में, मंधाना ने टी-20 मैचों में 2 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। 2026 में उनका स्ट्राइक रेट भी उनके करियर के सर्वोच्च स्तर 148.25 तक पहुंच गया है।

30 साल की उम्र और 13 वर्षों के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के अनुभव के साथ, मंधाना इस भूमिका में काफी अनुभव लेकर आई हैं। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम सितंबर में वैस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली ऐतिहासिक वनडे जीत के बाद इस सीरीज में उतर रही है। हालांकि, इस साल वे इस फॉर्मेट में अभी तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए हैं और अपने सभी 18 मैच हार चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें