Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

खेत में खेलने पर किसान ने 4 वर्षीय बच्चे को गटर में फैंका, तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत

January 6, 2023

खेत में खेलने पर किसान ने 4 वर्षीय बच्चे को गटर में फैंका, तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत

माछीवाड़ा के बलीबेग बस्ती में एक किसान ने 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी। मृत बच्चे की पहचान अंशु कुमार के रूप में हुई है। मृतक बच्चे के पिता राजू साहनी ने बताया कि आरोपी बाबु लाल बलीबेग बस्ती के पास ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। इस बस्ती के बच्चे प्रतिदिन उसके खेत में खेलने व पतंग उड़ाने जाते थे। बीते दिन भी बच्चे उसके खेतों में खेलने चले गए तो बाबु लाल ने गुस्से में अंशु को पकड़ लिया और गटर में फैंक दिया। जब तक बच्चे को बाहर निकाला गया, तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। यहां के निवासियों ने बताया कि बाबु लाल अक्सर बच्चों के परिजनों को धमकी देता था कि अगर उन्होंने उसके खेतों में आना बंद नहीं किया तो वह उन्हें मार डालेगा।

थाना प्रमुख इंस्पैक्टर दविंदरपाल सिंह ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और राजू साहनी के बयानों पर किसान बाबु लाल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर कथित आरोपी को गिरμतार भी कर लिया है। बच्चे की मां गीता देवी ने कहा कि बच्चे की हत्या करने वाले बाबु लाल को फांसी की सजा दिलवानी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें