Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहरुख खान की बेटी अमिताभ बच्चन के नाती को कर रही है डेट, फैमिली ने भी दी मंजूरी

January 6, 2023

शाहरुख खान की बेटी अमिताभ बच्चन के नाती को कर रही है डेट, फैमिली ने भी दी मंजूरी

कई सेलिब्रिटीज़ और स्टार किड्स अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। जिनमें अब शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, खबरों के मुताबिक सुहाना खान और अगस्त्य नंदा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज के सेट से नजदीकियां बढ़ी।

साथ ही ये भी खबर सामने आ रही है कि अगस्त्य ने सुहाना को बतौर पार्टनर अपनी फैमिली के लोगों से मिलवा भी दिया है कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त्य नंदा और सुहाना खान रिलेशनशिप में हैं।

अगस्त्य, सुहाना को अपनी फैमिली के सामने इंट्रोड्यूस भी करवा चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपूर फैमिली ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर ब्रंच पार्टी रखी थी, अगस्त्य नंदा ने इसी पार्टी में सुहाना खान को अपने फैमिली मेंबर्स से मिलवाया था और उन्होंने उस दौरान सुहाना को अपना पार्टनर बताया था।

बता दें के सुहाना और अगस्त्य का अभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का प्लान नहीं है, मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया कि अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन भी सुहाना को काफी पसंद करती हैं और दोनों के रिलेशनशिप को उन्होंने मंजूरी भी दे दी है। बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा के साथ साथ बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें