Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में इन 6 जगहों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, विदेशी पर्यटकों के लिए होंगे आकर्षण का केंद्र

January 6, 2023

अयोध्या में इन 6 जगहों पर बनेंगे भव्य प्रवेश द्वार, विदेशी पर्यटकों के लिए होंगे आकर्षण का केंद्र

अयोध्या को विश्व स्तरीय अध्यात्मिक पर्यटन बनाने के लिए सरकार ने एक भव्य कॉरिडोर का निर्माण करने की योजना बनाई है। यह कॉरिडोर सरयू घाट से होते हुए सीधे राम मंदिर जाएगा जहां श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। दूसरी ओर सरकार ने अयोध्या में 6 भव्य प्रवेश द्वार के निर्माण को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया की अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही श्रद्धालुओं व पर्यटकों का आना भी बढ़ा है। मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद ये संख्या और बढ़ेगी। देश-विदेश से यहां दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालु के भव्य स्वागत के लिए सरकार द्वारा यहां अलग-अलग मार्ग पर 6 प्रवेश गेट बनाए जाएंगे। बता दें कि यह 6 प्रवेश द्वार लखनऊ रोड से अयोध्या, रायबरेली रोड से अयोध्या, प्रयागराज रोड से अयोध्या, अम्बेडकरनगर रोड से अयोध्या, अयोध्या-गोंडा रोड-गोंडा और अयोध्या-बस्ती रोड-गोंडा पर बनाए जाएंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि यहां एक ही जगह रहने, खाने-पीने की व्यवस्था होगी। गाड़ियों के लिए सीएनजी, पेट्रोल, डीजल, बैटरी चार्जिंग पॉइंट होंगे। कम दाम से लेकर महंगे सभी तरह के रेस्ट रूम व होटल होंगे। इतना ही नहीं निशुल्क रेस्ट रूम और खाने की भी व्यवस्था होगी। सरकार ने प्रवेश द्वार और आसपास सुविधाओं के लिए जमीन खरीदने को 67 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी कर दी है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें