Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

56 वर्ष के हुए Indian Cinema Music को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले सिंगर A. R. Rahman

January 6, 2023

56 वर्ष के हुए Indian Cinema Music को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले सिंगर A. R. Rahman

मुंबई: भारतीय सिनेमा संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने वाले ए.आर.रहमान आज 56 वर्ष के हो गये। तमिलनाडु में 06 जनवरी 1967 को जन्में रहमान का रूझान बचपन के दिनों से ही संगीत की ओर था। उनके पिता आर.के.शेखर मलयालम फिल्मों के लिये संगीत दिया करते थे। रहमान भी अपने पिता की तरह ही संगीतकार बनना चाहते थे । संगीत के प्रति रहमान के बढ़ते रूझान को देख उनके पिता ने उन्हें इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया और उन्हें संगीत की शिक्षा देने लगे । सिंथेसाइजर और हारमोनियम पर संगीत का रियाज करने वाले रहमान कीकी..बोर्ड पर उंगलियां ऐसा कमाल करती तो सुनने वाले मुग्ध रह जाते कि इतना छोटा बच्चा इतनी मधुर धुन कैसे बना सकता है। उस समय रहमान की उम्र महज छह वर्ष की थी।

एक बार उनके घर में उनके पिता के एक मित्र आये और जब उन्होंने रहमान की बनायी धुन सुनी तो सहसा उन्हे विश्वास नहीं और हुआ उनकी परीक्षा लेने के लिये उन्होंने हारमोनियम पर कपडा रख दिया तथा रहमान से धुन निकालने के लिये कहा। हारमोनियम पर रखे कपड़े के बावजूद रहमान की उंगलियां बोर्ड पर थिरक उठीं और उस धुन को सुन वह चकित रह गये। कुछ दिनों के बाद रहमान ने एक बैंड की नींव रखी जिसका नाम था नेमेसीस एवेन्यू। वह इस बैंड में सिंथेनाइजर. पियानो. गिटार. हारमोनियम बजाते थे।अपने संगीत के शुरूआती दौर से ही रहमान को सिंथेनाइजर ज्यादा अच्छा लगता था ।उनका मानना था कि यह एक ऐसा वाद्य यंत्र है जिसमें संगीत और तकनीक का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें