Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sania Mirza Retire: सानिया मिर्जा ने किया टेनिस से संन्यास का ऐलान, जाने यहां खेलेगी आखिरी बार टूर्नामेंट

January 7, 2023

Sania Mirza Retire: सानिया मिर्जा ने किया टेनिस से संन्यास का ऐलान, जाने यहां खेलेगी आखिरी बार टूर्नामेंट

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक की खबरों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसी बीच सानिया की तरफ से फैंस के लिए हैरानी वाली खबर सामने आई है। बता दें सानिया मिर्जा अपने प्रोफेशनल टेनिस करियर से संन्यास का ऐलान कर दिया है। सानिया ने यह फैसला उनकी चोट को लेकर किया है। सानिया ने बताया है कि वह अगले महीने दुबई टेनिस चैम्पियनशिप में खेलेंगी।

यह चैम्पियनशिप ही सानिया के करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस दुबई टेनिस चैम्पियनशिप का आगाज 19 फरवरी को होगा। यह एक WTA 1000 इवेंट होगा। सानिया अपने फैन्स को इसी टूर्नामेंट में आखिरी बार खेलती नजर आएंगी। 36 साल की सानिया मिर्जा डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 भी रह चुकी हैं। बता दें कि सानिया ने पिछले साल ही ऐलान कर दिया था कि वह 2022 के आखिर में संन्यास ले लेंगी। मगर वह चोट के कारण यूएस ओपन नहीं खेल सकी थीं। ऐसे में सानिया मिर्जा इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी। इसके बाद यूएई में चैम्पियनशिप खेलकर टेनिस को अलविदा कह देंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें