Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bengal के पूर्व राज्यपाल Keshari Nath Tripathi का 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

January 8, 2023

West Bengal के पूर्व राज्यपाल Keshari Nath Tripathi का 88 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

प्रयागराजः पश्चिम बंगाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता त्रिपाठी केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में उनके निवास पर निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। केशरी नाथ त्रिपाठी की बहू कविता यादव त्रिपाठी ने बताया कि 3 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके केशरी नाथ त्रिपाठी हाल ही में घर में गिर गए थे, जिससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी। हालांकि, कविता ने कहा कि तीन दिन पहले वह अस्पताल से घर आ गए थे और रविवार सुबह पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

इलाहाबाद में 10 नवंबर 1934 को जन्मे केशरी नाथ त्रिपाठी जुलाई 2014 से जुलाई 2019 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। इससे पहले, उनके पास कुछ समय तक बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था। वह 6 बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे और जनता पार्टी के कार्यकाल में 1977 से 1979 तक संस्थागत वित्त एवं बिक्री कर के कैबिनेट मंत्री थे। केशरी नाथ त्रिपाठी कवि और लेखक भी थे। उन्होंने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता के तौर पर वकालत की थी और कुछ समय के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष पद भी संभाला था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें