Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्जरी के कुछ समय बाद ही वापस सेट पर लौटे Rohit Shetty, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

January 8, 2023

सर्जरी के कुछ समय बाद ही वापस सेट पर लौटे Rohit Shetty, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया वीडियो

इससे पूर्व दिन में निर्देशक के प्रवक्ता ने बताया था कि आगामी सीरीज ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ की शूटिंग के दौरान मामूली रूप से घायल हो गये।प्रवक्ता ने बताया कि शेट्टी ने इलाज के तुरंत बाद काम शुरू कर दिया। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘कल रात अपनी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के लिए शूटिंग करते समय रोहित शेट्टी की उंगलियों में मामूली चोट लग गई। उनकी चोट का तुरंत इलाज किया गया और घटना के तुरंत बाद उन्होंने अपनी शूटिंग फिर शुरू कर दी।’’ ‘‘इंडियन पुलिस फोर्स’’ में अभिनेता विवेक ओबरॉय, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अन्य कलाकार भी हैं।

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था के वे अब बिलकुल ठीक हैं। उन्होंने ये भी बताया के एक्शन सीन शूट करते समय उन्हें उंगलियों में मामूली चोट लग गई। जिसके बाद अब रोहित शेट्टी ने एक बाद फिर शूटिंग शुरू भी कर दी। उन्हें चोट आई और अस्पताल भी जाना पड़ा। पर हैरानी की बात ये है कि सर्जरी के 12 घंटे बाद ही रोहित शेट्टी शूट पर वापस लौट आए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी संग एक वीडियो भी शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रोहित शेट्टी का हाल बताते दिख रहे हैं। वो कहते हैं, OG एक्शन मास्टर हमारे साथ हैं। कल इनके साथ एक दुखद घटना हुई. सिद्धार्थ कहते हैं, सर अब आपको कैसा महसूस हो रहा है. रोहित शेट्टी कहते हैं, सबसे पहले उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जो मेरे ठीक होने की दुआ कर रहे थे। कुछ ज्यादा नहीं हुआ है। बस दो टांके आए हैं. सिद्धार्थ कहते हैं, हम ओजी स्टार के रोहित सर के साथ सेट पर शूट करने आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं और सर सेट पर आ गए। वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म की पूरी क्रू रोहित शेट्टी को चीयर करती नजर आई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी चोट आई थी। हालांकि, ये चोट काफी मामूली थी. वहीं अब रोहित शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों पूरे जोश के सीरीज की शूटिंग में लग चुके हैं। अमेजन प्राइम के शो में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। सिद्धार्थ के अलावा विवेक ओबेरॉय और शिल्पा शेट्टी भी सीरीज में अहम रोल निभाती दिखेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें