Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

पढ़ाई करने गए कनाडा में पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

January 8, 2023

पढ़ाई करने गए कनाडा में पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम

फिरोज़पुर : कनाडा से इस समय दुखद खबर सामने आई है, जहां कनाडा के ब्रैम्पटन में एक पंजाबी नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। नौजवान की पहचान जीरा निवासी नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। यह दुखद खबर मिलने से घर में मातम का माहौल है। युवक करीब साढ़े तीन साल पहले पढ़ने के लिए कनाडा गया था।

नौजवान नरेंद्र के पिता एएसआई बोगा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा साढ़े तीन साल पहले कनाडा गया था और कल सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि उनके दो लड़के और एक लड़की है, नरेंद्र मेरा छोटा लड़का है और तीनों अविवाहित हैं और बड़ा लड़का ऑस्ट्रेलिया में है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें