Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Yogi ने ट्वीट कर Keshari Nath Tripathi को दी श्रद्धाजंलि

January 8, 2023

CM Yogi ने ट्वीट कर Keshari Nath Tripathi को दी श्रद्धाजंलि

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। त्रिपाठी का रविवार सुबह निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ चल रहे थे। पिछली 30 दिसंबर को उन्हे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री आज दोपहर लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे और भाजपा के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व राज्यपाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इससे पहले योगी ने ट्वीट किया ‘‘केशरी नाथ त्रिपाठी एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। वे संसदीय नियमों, परंपराओं और विधि के गहरे जानकार थे। त्रिपाठी एक विद्वान अधिवक्ता और संवेदनशील साहित्यकार भी थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।’’ श्री त्रिपाठी का दाह संस्कार शाम चार बजे दारागंज श्मशान घाट पर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें