Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चोरों ने सरेआम लूट की वारदात को दिया अंजाम, विजय कुमार नामक व्यक्ति का 1 लाख 88 हजार रुपये का बैग लेकर हुए फरार, CCTV आई सामने

January 8, 2023

चोरों ने सरेआम लूट की वारदात को दिया अंजाम,  विजय कुमार नामक व्यक्ति का 1 लाख 88 हजार रुपये का बैग लेकर हुए फरार, CCTV आई सामने

अमृतसर: पुलिस चौकसी के बावजूद भी चोरों ने सरेआम लूट की वारदात की अंजाम दे दिया है। जानकारी के अनुसार महानगर में मशहूर केसर ढाबे के नजदीक लुटेरों ने एक व्यापारी को निशाना बना लाखों रुपए की नकदी लूट फरार हो गए हैं। लुटेरे 1 लाख 88 हजार की नकदी छीन फरार हो गए हैं। वहीं घटना का शिकार हुए विजय कुमार ने बताया कि वह कपड़ों का एजेंट है, जो किसी कंपनी से काम के पैसे लेकर वापस आ रहा था कि तबीयत खराब होने पर वह मैडीकल स्टोर में दवाई लेने के लिए रुक गया। इस दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से बैग छीन फरार हो गया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की छानबीन में जुट गई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें लुटेरे सरेआम भागते नजर आ रहे है। पुलिस द्वारा सभी एंगल से घटना की जांच जारी है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें