Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘BB16’: Archana के भाई और MC Stan की Mother ने ली घर में एंट्री, बदला घर का माहौल

January 10, 2023

‘BB16’: Archana के भाई और MC Stan की Mother ने ली घर में एंट्री, बदला घर का माहौल

‘बिग बॉस 16’ के अपकमिंग एपिसोड में अर्चना गौतम के भाई गुलशन और एमसी स्टेन की मां घर में एंट्री करती नजर आएंगी क्योंकि शो में फैमिली वीक चल रहा है।चैनल कलर्स द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि गुलशन और स्टेन की मां घर में कदम रखते ही हंसी और भावनाओं दोनों का डोज देखने को मिला।

क्लिप में दिखाया गया है, बिग बॉस पूरे घर को फ्रीज करने के लिए कहते हैं क्योंकि एक नया मेहमान घर में प्रवेश करेगा।अर्चना के भाई गुलशन घर के अंदर आते है और अपनी बहन को खोजने लगते है । वह कहते हैं, ‘‘गुमशुदा मेरी बहन कहा है?’’इसके बाद अर्चना के भाई किचन एरिया में जाकर अपनी बहन को गले लगाते हैं और अर्चना रोती है तो वह कहते हैं, ‘‘मम्मी नहीं आई, मम्मी के जगह मैं आया।’’वह उसके पीछे भागती है और सभी उन्हें देखकर हंसने लगते हैं।

बाद में, अर्चना के भाई अब्दु रोजिÞक से मिलते हैं और उनको ‘तुरतुर’ कहते है । गुलशन शालीन को ‘बॉडीबिल्डर’ भी कहते हैं और प्रतियोगियों की हंसी छूट जाती है। शिव और अन्य लोग गुलशन के मनोरंजन कारक की प्रशंसा करते हैं और उसे अधिक मजेदार कहते हैं।शिव को यह कहते हुए सुना जाता है, ‘‘इससे (अर्चना) ज्यादा मजेदार तो ये (गुलशन) लग रहा है।’’यहां तक कि बिग बॉस भी अर्चना से पूछते हैं, ‘‘लाइमलाइट क्या भाई ने छीन ली?’’इसके बाद एमसी स्टेन की मां भी शो में एंट्री करेंगी और सभी इमोशनल हो जाएंगे। इसके साथ ही मां-बेटे जब रोेते है तो बीच में ‘बूबा’ का भी जिक्र होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें