Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anushka ने शेयर की बेटी Vamika के Birthday पर ये Cute फोटो, लिखा- दो साल पहले…

January 11, 2023

Anushka ने शेयर की बेटी Vamika के Birthday पर ये Cute फोटो, लिखा- दो साल पहले…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपने अकाउंट पर फैंस के साथ तस्वीरें साँझा करती हैं। ऐसे में अनुष्का ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। बता दें अनुष्का 11 जनवरी यानि के आज अपनी बेटी का दूसरा जन्मदिन मना रही हैं।

बेटी वामिका के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- दो साल पहले मेरा दिल और बड़ा हो गया था। इस तस्वीर में अनुष्का अपनी बेटी वामिका को माथे पर चूम रही हैं। मां बेटी की इस प्यार भरी तस्वीर को देख कर सभी लोग बेहद खुश हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दें की फैंस के अलावा कई सेलिब्रिटी ने भी अनुष्का शर्मा की इस क्यूट फोटो पर बेटी को बर्थडे विश किया है। मशहूर सिंगर नीति मोहन ने भी वामिका को हैप्पी बर्थडे विश किया है। साथ ही सोशल मीडिया पर सामने आते ही अनुष्का शर्मा और वामिका की ये लेटेस्ट फोटो काफी वायरल होना शुरू हो गई हैं। फैंस अनुष्का की इस तस्वीर पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें