Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris के Railway Station पर लाेगाें पर हुआ हमला, 6 घायल

January 11, 2023

Paris के Railway Station पर लाेगाें पर हुआ हमला, 6 घायल

पेरिसः पेरिस के व्यस्त गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक शख्स ने बिना किसी उकसावे के चाकू से हमला कर 6 लोगों को घायल कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी। गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों पर सुबह करीब 6 बजकर 43 मिनट पर तेज धारदार हथियार से हमला किया था। उन्होंने कहा कि अनाम हमलावर वर्तमान में एक अस्पताल में भर्ती है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में कई यात्री और एक सीमा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। डर्मेनिन ने कहा कि हमलावर ने अधिकारी की पीठ में छुरा घोंपा था, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बच गया। एक अन्य पीड़ित को कंधे पर गंभीर चोट आई है और उसे आपातकालीन उपचार के लिये ले जाया गया है।

डर्मेनिन ने पुलिस की प्रभावी व साहसी प्रतिक्रिया के लिए सराहना की। गारे डू नॉर्ड फ्रांस की राजधानी के सबसे व्यस्त यात्री स्टेशनों में से एक है। अधिकारियों द्वारा हमले से संदर्भ में फिलहाल आतंकवाद सहित कोई विशिष्ट मकसद नहीं बताया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें