Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

23 जनवरी को लेंगे Athiya-KL Rahul सात फेरे, Salman, Akshay और Kohli भी हैं गेस्ट लिस्ट में शामिल

January 12, 2023

23 जनवरी को लेंगे Athiya-KL Rahul सात फेरे, Salman, Akshay और Kohli भी हैं गेस्ट लिस्ट में शामिल

आप सभी ये तो जानते होंगे के सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं, वजह है उनकी शादी। कपल की शादी की खबरों के बीच अब सुनने में आया है के उनके शादी की डेट फाइनल हो गई है। जी हां, उनकी शादी इसी साल 23 जनवरी को ही होगी। उनके सभी फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं। बता दें के शादी की सारी रस्में तीन दिन तक चलेंगी। हालांकि अभी दोनों तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है।

अथिया और केएल राहुल रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं। बात अगर हम फंक्शन्स की करें तो 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी। तीन दिन के इस इवेंट में 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं 23 जनवरी को अथिया और राहुल सात फेरे ले लेंगे। खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले पर निभाई जाएंगी।

शादी में दोनों के परिवार और खास करीबी मौजूद होंगे। शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं। गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के शामिल होने वाले हैं। जैसे के सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी का नाम शामिल है। ऐसे में कपल की शादी की खबरों को सुनकर सभी लोग बेहद एक्साइटेड हैं और बड़ी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें