Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Australia ने Afghanistan के खिलाफ श्रृंखला से नाम लिया वापस

January 12, 2023

Australia ने Afghanistan के खिलाफ श्रृंखला से नाम लिया वापस

मेलबर्नः क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे श्रृंखला से नाम वापिस ले लिया है क्योंकि महिलाओं और लड़कियों पर तालिबान की बढ़ती पाबंदियों के कारण खेल पाना संभव नहीं है। आस्ट्रेलिया को 3 मैचों की वनडे श्रृंखला के तहत अफगानिस्तान के खिलाफ यूएई में मार्च में खेलना था जो आईसीसी सुपर लीग का हिस्सा भी है। आस्ट्रेलिया सरकार समेत सभी पक्षधारकों से मशविरे के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया है। इसने एक बयान में कहा, कि ‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तय किया है कि आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मार्च 2023 में पुरूषों की वनडे श्रृंखला नहीं खेल सकेगा।’’ इसमें आगे कहा गया ,‘‘ तालिबान द्वारा महिलाओं और लड़कियों की शिक्षा और रोजगार , पार्क और जिम में उनके जाने पर पाबंदियों के बाद यह फैसला लिया गया । सीए दुनिया भर में महिलाओं और पुरूषों के बीच खेल के विकास का समर्थक है।’’

अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के यूनिर्विसटी जाने और एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अफगानिस्तान आईसीसी का एकमात्र पूर्णकालिक सदस्य देश है जिसकी महिला टीम नहीं है और शनिवार से शुरू हो रहे महिला अंडर 19 टी20 विश्व कप में नहीं खेलेगा। आईसीसी के सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने महिला क्रिकेट को लेकर अफगानिस्तान में प्रतिबद्धता के अभाव के बारे में कहा कि आईसीसी बोर्ड की अगली बैठक में इस पर बात की जाएगी। उन्होंने कहा, कि ‘अफगानिस्तान का ताजा घटनाक्रम चिंताजनक है। हम हालात पर नजर रखे हुए हैं। बोर्ड अगली बैठक में इस पर बात करेगा।’ आस्ट्रेलिया को इस श्रृंखला में भाग नहीं लेने के कारण 30 प्रतिस्पर्धा अंक गंवाने पड़ेंगे जो अफगानिस्तान को मिलेंगे । वैसे इसके कोई मायने नहीं है क्योंकि आस्ट्रेलिया इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर चुका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें