Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Naatu Naatu स्टार Ram Charan को लोग सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

January 12, 2023

Naatu Naatu स्टार Ram Charan को लोग सोशल मीडिया पर जमकर कर रहे ट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिलने के बाद सभी बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री पूरी टीम को बधाई दे रही हैं। इसी बीच अब प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस खुशी के मौके पर पूरी टीम को बधाई दी है। फिल्म RRR में दोनों स्टार के डांस परफोर्मेंस ने दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता है। जहां फैंस इन्हे काफी पसंद कर रहें हैं वही दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पत्रकार के साथ रामचरण के साक्षात्कार का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है और नेटिजन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, बातचीत के दौरान लोग उन्हें ‘दक्षिण भारत’ और उच्चारण के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

मीडिया द्वारा राम चरण से पूछा गया कि वह फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए नामांकित होने के साथ कैसा महसूस करते हैं? तब उन्होंने जवाब देते हुए कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि यह अभी इतना वास्तविक क्षण है और मेरे पास पूरी मेहनत को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है। पूरी टीम ने इस पर हार्ड वक्त किया है। ,ये भारत, भारत के दक्षिण से से आकर फिल्मों की भूमि पर आकर सराहा जा रहा है। आप जानते हैं यह हमें वापस आने और बेहतर फिल्में करने के लिए और अधिक ऊर्जा देता है। और क्यों नहीं, मैं चाहता हूं कि तकनीशियन यहां के शीर्ष निर्देशकों के साथ काम करना पसंद करें। मैं चाहता हूं कि वे हमें अनुभव करें और दुनिया एक साथ आ रही है, सिनेमा एक साथ आ रहा है। महामारी के लिए धन्यवाद.’

राम चरण की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘किसी को उसकी एक्सेंट अजीब नहीं लगी क्या?’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘वो साउथ इंडिया बोलना जरूरी था क्या? वहीं एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लेकिन उस फेक एक्सेंट का क्या है?’ वहीं एक ने लिखा, क्यो हो गया इलके एक्सेंट को..चरण को इसी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें