Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू में जवानों ने सूर्य नमस्‍कार कर आंकडा किया 2 लाख से पार

January 14, 2023

प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू में जवानों ने सूर्य नमस्‍कार कर आंकडा किया 2 लाख से पार

हरियाणा: प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू में ईश्‍वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा योग आयोग एवं आईटीबीपी बीटीसी भानू पंचकूला के संयुक्‍त प्रयास द्वारा आजादी के अमृत महोत्‍सव के उपलक्ष्‍य में 75 लाख सूर्य नमस्‍कार अभियान के उदघाटन समारोह का आयोजन 11 जनवरी 2023 को प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल में किया गया था। उदघाटन समारोह के मुख्‍य अतिथि बंडारू दत्‍तात्रेय महामहिम राज्‍यपाल हरियाणा थे। 75 लाख सूर्य नमस्‍कार करवाने का लक्ष्‍य रखा है। आजादी के अमृत महोत्‍सव के दिव्‍य अवसर पर स्‍वामी विविकानन्‍द जयंती से महर्षि दयानन्‍द सरस्‍वती जयंती तक हरियाणा योग आयोग द्वारा मात्रृभूमि की वंदना का कार्यक्रम 75लाख सूर्यनमस्‍कार अभियान का आयोजन दिनांक- 11जनवरी 2023 से 14 फरवरी 2023 तक प्रदेश भर में किया जाना है।

प्राथमिक प्रशिक्षण केन्‍द्र भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल भानू में कार्यरत पदाधिकारियों द्वारा दिनांक 11.01.2023 को 1,12,000 दिनांक 12.01.2023 को 71,000 व दिनांक 13.01.2023 को 36,000 एवम् 14.01.2023 को 45000 कुल 2,64,000 सूर्य नमस्‍कार कर, 75 लाख सूर्य नमस्‍कार करवाने का लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए मुहिम को आगे बढाया एवं इस मुहिम को निरन्‍तर आगे जारी रखेंगे।

सूर्य नमस्‍कार का उददेश्‍य है कि सूर्य को नमन करना यानी सन सेल्‍यूटैशन। अगर आप योग की शुरूआत कर रहे हो तो इसके लिए सूर्य नमस्‍कार सबसे अधिक बेहतर है। यह आपको एक साथ 12 योगासनों का फायदा देता है और इसी लिए इसे सर्बश्रेष्‍ठ योगासन भी कहा जाता है। सूर्य नमस्‍कार का उददेश्‍य मस्तिष्‍क में शुद्व, ऑक्‍सीजन युक्‍त रक्‍त्त लाकर,अभ्‍यासी को शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ, मा‍नसिक रूप से सतर्क और भावनात्‍मक रूप से संतुलित बनाता है।

ईश्‍वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक, प्रा0प्रशि0केन्‍द्र, विक्रांत थपलियाल सेनानी एवं केन्‍द्र के समस्‍त पदाधिकारी मौजूद रहे। महोदय द्वारा आग्रह किया गया कि भविष्‍य में इस संस्‍थान के सभी पदाधिकारी अपनी जीवन शैली में सूर्य नमस्‍कार को नियमित रूप से सम्मिलित करें, जिससे समस्‍त पदाधिकारी अपने आप को मा‍नसिक व शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रख सकें ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें