Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dubai के Burj Khalifa पर दिखा ‘Pathaan’ का ट्रेलर, Shah Rukh Khan ने सुनाया फिल्म का डायलॉग

January 15, 2023

Dubai के Burj Khalifa पर दिखा ‘Pathaan’ का ट्रेलर, Shah Rukh Khan ने सुनाया फिल्म का डायलॉग

बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की आने वाली फिल्म पठान का ट्रेलर दुबई के बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर दिखाया गया।यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के ट्रेलर को विश्व की सबसे ऊंची इमारत दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया।

इस मौके पर शाहरूख खान और सिद्धार्थ आनंद मौजूद थे। शाहरुख ने फिल्म के ट्रेलर का मशहूर डायलॉग सुनाया, ‘पार्टी पठान के घर रखेंगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पटाखे भी आएगा।’ इसके अलावा उन्होंने झूम जो पठान गाने पर फैंस के लिए स्टेप्स भी किए।

फिल्म पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा की भी अहम भूमिका है।यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी ,तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें