Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 मार्च से पहले मुसाफिरों के लिए सुहाना हो जाएगा Pandoh से Aut तक का सफर, 5 टनलों का काम हुआ पूरा

January 15, 2023

1 मार्च से पहले मुसाफिरों के लिए सुहाना हो जाएगा Pandoh से Aut तक का सफर, 5 टनलों का काम हुआ पूरा

मंडी : सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कीतरपुर मनाली फोरलेन प्रोजैक्ट के लिए मंडी जिला में पंडोह से औट तक बनाई जा रही 10 में 5 टनलें 31 मार्च से पहले-पहले यातायात के लिए बहाल होने जा रही हैं। इन टनलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और अब यहां से यातायात को बहाल करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बता दें कि पंडोह बायपास टकोली प्रोजेक्ट में फोरलेन को टनलों के माध्यम से गुजारा जा रहा है। इसके लिए यहां दस टनलों का निर्माण कार्य चला हुआ है।

शाहपुरजी पलौनजी के माध्यम से एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रर कंपनी इस कार्य को अंजाम दे रही है। 26250 करोड़ के इस प्रोजैक्ट का 90 प्रतिशत कार्य हो चुका है जिसमें से 65 प्रतिशत हिस्सा ऐसा है जिसे फंगशनल कर दिया गया है। हणोगी से झलोगी तक बरसात के मौसम में पहाड़ी से सबसे ज्यादा पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है। जिसे देखते हुए अब एनएचएआई यहां बन चुकी पांच टनलों को यातायात के लिए सुचारू करने की दिशा में काम कर रहा है।

शाहपुरजी पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्र ने बताया कि पांच टनलों से जल्द ही यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा, इस दिशा में प्रयास और कार्य जारी है। बता दें कि पहले इस प्रोजेक्ट को सितंबर 2021 तक पूरा होना था लेकिन लॉकडाऊन के कारण इस कार्य को जून 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। प्रोजैक्ट की शुरूआती दो टनलों की लंबाई में ईजाफा होने के कारण इसके लिए अलग से अप्रूवल लेनी पड़ी और अब इनके कार्य को दिन-रात तेज गति के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। आदर्श पन्होत्र ने बताया कि मार्च 2024 तक पूरे प्रोजैक्ट को कंपलीट करने का लक्ष्य रखा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें