Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने की आत्महत्या, Shimla की युवती से करता था प्यार

January 16, 2023

प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने की आत्महत्या, Shimla की युवती से करता था प्यार

शिमला : उत्तर प्रदेश के एक युवक को शिमला की प्रेमिका का विवाह किसी और से बर्दाश्त नहीं हो सका। प्रेमिका की शादी से आहत युवक ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान ही ले ली। युवक का शव कसुम्पटी में फंदे से झुलता हुआ मिला है। यह 23 वर्षीय युवक रोहित पुत्र मुनेश्वर लाल तहसील गोपामायु जिला हरदोई का रहने वाला था और शिमला के कसुम्पटी में एक ठेकेदार के साथ प्लांट में काम करता था। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश का रहने वाले इस युवक की प्रेमिका ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली थी, इस वजह से वह परेशान था।

छोटा शिमला में किराए के कमरे में रह रहे इस युवक ने शनिवार रात को रस्सी को कमरे की सिलिंग में बनी कुंडी से बांधा और गले में डालकर लटक गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक प्रेमिका के विवाह के चलते उसने आत्महत्या की है। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं। मृतक के परिजनों से संपर्क को सूचना दंे दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें