Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत जोड़ो यात्रा दौरान Rahul Gandhi ने CM Mann को दी सलाह, कहा- पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए, दिल्ली से नहीं

January 16, 2023

भारत जोड़ो यात्रा दौरान Rahul Gandhi ने CM Mann को दी सलाह, कहा- पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए, दिल्ली से नहीं

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में चल रही है। ये यात्रा आज टांडा पहुंची, जहां राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। राहुल गांधी ने स्पीच देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को कहा कि “मेरी पंजाब के मुख्यमंत्री को सलाह है कि पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए’, न कि दिल्ली से” राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक साथ खड़ा होना है और एक साथ मिलकर आगे बढ़ना है। पार्टी एक साथ चलेगी, जनता के बीच जाएगी उसको कोई भी शक्ति नहीं हरा सकेगी। हमारे वर्कर शेर और शेरनियां है, उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।

राहुल गांधी ने कहा कि “मैं पंजाब से आखरी बात कहना चाहता हूँ कि हर प्रदेश का अपना इतिहास होता है, अपना तरीका होता है। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए, पंजाब से ही चलाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि “मैं पंजाब के चीफ मिनिस्टर (भगवंत सिंह मान जी) से कहना चाहता हूँ कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हो, पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए दिल्ली के दबाव में केजरीवाल जी के दबाव में भगवंत मान को नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है, आत्मनिर्भरता से यहां काम करना चाहिए, लोगों की बात सुनकर यहां काम करना चाहिए।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें