Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aishwarya Rai Bachchan ने नहीं भरा बकाया Tax, नोटिस भेज जल्द से जल्द सुनवाई करने को कहा

January 17, 2023

Aishwarya Rai Bachchan ने नहीं भरा बकाया Tax, नोटिस भेज जल्द से जल्द सुनवाई करने को कहा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं लेकिन अब वो एक बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं। दरअसल, कुछ खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स को मद्देनजर रखते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को सिन्नर तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा है। इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है, जिसको मद्देनजर रखते हुए ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये नोटिस भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आडवाडी के पहाड़ी क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के पास करीब 1 हेक्टेयर जमीन है। ऐसे में 12 महीने से बकाया टैक्स को लेकर एक्ट्रेस की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है। जिसके चलते अब राजस्व विभाग को ये सख्त रुख अपनाना पड़ा है। राजस्व विभाग के जरिए मार्च महीने के अंत तक बकाया कर वसूलने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नोटिस ऐश्वर्या को दिया गया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद एक्ट्रेस को जल्द से जल्द सुनवाई करनी होगी। जिसके चलते अगर ऐश्वर्या राय ने इस बकाया टैक्स को भरने में देरी की तो विभाग एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त रूप भी अपना सकता है। जानकारी के लिए बता दें के इस खबर की पुष्टी अभी नहीं हो पाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें