Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ की नई झलक आई सामने, दमदार अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

November 20, 2026

Shraddha Kapoor की फिल्म ‘ईथा’ की नई झलक आई सामने, दमदार अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क : श्रद्धा कपूर ने अपनी फिल्म ‘ईथा’ की एक नई और जबरदस्त झलक शेयर कर फैंस को फिर से चौंका दिया है। फिल्म के एक धांसू डायलॉग वाले इस वीडियो ने आते ही सबका ध्यान खींच लिया। ईथा के बेबाक अंदाज़, बेखौफ तेवर, जबरदस्त कॉन्फिडेंस और दमदार पर्सनैलिटी की झलक दिखाता यह वीडियो दर्शकों को फिल्म की उस असाधारण कलाकार से रूबरू कराता है, जिसकी कहानी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

वीडियो में श्रद्धा का दमदार डायलॉग और ईथा का बिंदास अंदाज़ फैंस के बीच पहले ही एक्साइटमेंट का पारा चढ़ा चुका है। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही इस छोटी-सी झलक ने बता दिया है कि ईथा का अंदाज़ कुछ हटके और बेहद धमाकेदार होने वाला है। ‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें