Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के समाप्ति समागम में लिया भाग,कहा- पंजाब के मुख्य जंक्शनों पर लगेंगे CCTV कैमरे

January 17, 2023

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के समाप्ति समागम में लिया भाग,कहा- पंजाब के मुख्य जंक्शनों पर लगेंगे CCTV कैमरे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार द्वारा लोगों को बढ़िया यातायात सुविधाएं मुहैया करवाने साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज सड़क सुरक्षा सप्ताह का समाप्ति समारोह करवाया गया जिसमें पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा शिरकत की गई। मोहाली के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों को संबोधन करते हुये परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों दवि मिलकर इस बार जिस उत्साह से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया है, इसको लगातार मनाया जाये और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बनाया जाये ताकि लोगों को पूरी तरह सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जा सके।

परिवहन मंत्री ने कहा कि पंजाब के सभी मुख्य जंक्शनों पर बहुत जल्द सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि ट्रैफ़िक की निगरानी सही तरीके से की जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट-2021 के अनुसार राज्य में सड़क हादसों में रोज़ 13 लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इन सड़क हादसों में मरने वाले 70 प्रतिशत लोग 18 से 45 साल आयु के होते हैं।

भुल्लर ने विद्यार्थियों को संबोधन करते हुये कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सबसे अधिक कारगर अमल ट्रैफ़िक नियमों की पालना है और हमारी सामुहिक ज़िम्मेदारी बनती है कि हम सब ट्रैफ़िक नियमों की पालना करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को ट्रैफ़िक नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य स्कूल स्तर पर ही शुरू किया जाना चाहिए जिससे उनके बालिग़ होने तक ट्रैफ़िक नियमों के प्रति वह पूरी तरह जागरूक हो सकें।

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री विकास गर्ग ने अपने संबोधन के दौरान कार की पिछली सीट लगाने पर ज़ोर देते हुये कहा कि देश के नामी व्यक्ति सायरस मिस्त्री की मौत इसी कारण से हुई कि उन्होंने पिछली सीट बैल्ट नहीं लगाई थी। डायरैक्टर जनरल लीड एजेंसी श्री आर. वेंकट रत्नम् ने दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियों के सवार होने के अमल से विद्यार्थियों को रोका। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ट्रैफ़िक नियमों की पालना यकीनी बनाएं और निजी वाहनों की जगह स्कूल आने के लिए सार्वजनिक यातायात का प्रयोग करें।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें