Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chandigarh में NSS का सात दिवसीय स्पेशल कैंप का समापन समारोह किया गया आयोजित

January 17, 2023

Chandigarh में NSS का सात दिवसीय स्पेशल कैंप का समापन समारोह किया गया आयोजित

चंडीगढ़: सेक्टर 18 में राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला एनएसएस का सात दिवसीय स्पेशल कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्टेट लाइजन ऑफिसर एनएसएस, डॉ. नेमीचंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस की सात दिवसीय गतिविधियों की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया, जिसमें छात्राओं को सामाजिक, नैतिक व कलात्मक कौशल को विविध गतिविधियों के माध्यम से सिखाया गया।

विषय विशेषज्ञ द्वारा छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, वन्य व जैविक संपदा संरक्षण, वेस्ट मैनेजमेंट, व्यवसाय मूलक शिक्षा, नैतिक शिक्षा, समाज सेवा, आत्मरक्षा, ट्रैफिक नियम जागरूकता, वृक्षारोपण , फैब्रिक पेंटिंग, फ्लुइड आर्ट, ब्लॉक पेंटिंग जैसे विषय का गतिविधि के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक विविधता की झलक को प्रस्तुत करता हुआ एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें विभिन्न राज्यों की वेशभूषा व संस्कृति प्रत्यक्ष रूप से परिलक्षित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. नेमीचंद ने छात्राओं की उपलब्धियों की मुक्त कंठ से सराहना की एवं एनएसएस को विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका बताया। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को एनएसएस अपने आप में समाहित किए हुए हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या राजबाला ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं द्वारा कैंप के दौरान किए गए कार्य की प्रशंसा की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिया ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें