Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे की कार्रवाई; 2.50 करोड़ रुपए वसूले

November 5, 2026

बिना टिकट यात्रा करने वालों पर रेलवे की कार्रवाई; 2.50 करोड़ रुपए वसूले

पठानकोट: फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अक्टूबर माह में रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ ने विभिन्न ट्रेनों में जांच के दौरान कुल 30,466 यात्रियों को बिना टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा।

रेलवे की ओर से इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 2.50 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूल किया गया। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ बनाए रखने और यात्रियों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अक्टूबर माह में 169 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे एंटी लिटरिंग एक्ट के तहत 65 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें