Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

WhiteOak Capital Mutual Fund ने पेश की नयी निवेश योजना

January 17, 2023

WhiteOak Capital Mutual Fund ने पेश की नयी निवेश योजना

मुंबई: व्हाइटऑक कैपिटल म्यूचुअल फंड ने मंगलवार को निवेशकों के लिए एक नए फंड ऑफर (एनएफओ) की घोषणा की। ‘व्हाइटऑक कैपिटल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड’ नाम से यह योजना निवेशकों के लिए 20 जनवरी से 03 फरवरी तक खुली रहेगी। कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह इक्विटी (65-100 प्रतिशत), आर्बिट्रेज (0-50 प्रतिशत) और ऋण-पत्र/कैश प्रतिभूतियों में ( 0-35 प्रतिशत) की लचीली निवेश सीमा वाली योजना है।

इसमें बाजार की दशाओं में उतार चढ़ाव के जोखिमों के प्रबंध के हिसाब से शेयरों में शुद्ध निवेश नेट 30-80 प्रतिशत की सीमा में रखा जाएगा। वर्तमान में कंपनी की जयपुर, वाराणसी, देहरादून और अमृतसर सहित 30 शहरों में 40 शाखाएं मौजूद हैं। व्हाइट ओक कैपिटल ग्रुप 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की इक्विटी संपत्ति के लिए निवेश प्रबंधन और सलाहकार सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी ने हाल ही में यस एमएफ (यस म्युचुअल फंड) का अधिग्रहण करके म्यूचुअल फंड क्षेत्र में कदम रखा है।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें