Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kolkata में टीम Yogi को मिले सात हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

January 17, 2023

Kolkata में टीम Yogi को मिले सात हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव

कोलकाता: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की मुहिम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम योगी ने मंगलवार को कोलकाता में रोड शो किया और सात हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव के लिये 14 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीम योगी ने कोलकाता में रोड शो इवेंट कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आने का न्योता दिया।

कोलकाता के द ओबराय ग्रैंड होटल में आयोजित कार्यक्रम में दिग्गज उद्योगपतियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगपतियों ने 7000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव के लिए 14 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। रोड शो इवेंट के दौरान को उत्तर प्रदेश के यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, श्रम व सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, आईटी राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, अपर मुख्य सचिव (कृषि) मनोज सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने निवेशकों को दिया न्योता
योगी आदित्यनाथ ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत निवेशकों की पसंदीदा जगह बन गई है। पीएम के नेतृत्व में राजनीतिक स्थायित्व और गुड गवर्नेंस के नए दौर का सृजन हुआ है। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध यूपी गुड गवर्नेंस, अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार, सिंगल विंडो पोर्टल निवेश मित्र, निवेश फ्रेंडली नीतियों के साथ ईज आफ डूइंग में अग्रणी राज्य है।

यूपी हर लिहाज से निवेश के लिए सर्वोत्तम जगह है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। वैश्विक कोरोना महामारी के बावजूद यूपी में रिकॉर्ड 4 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजनाएं शुरू हुई हैं। यह यूपी के प्रति निवेशकों का विश्वास दर्शाता है। पीएम के संकल्प के अनुरूप यूपी भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को गति देने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: रासायनिक खाद के प्रयोग से जहरीली हो रही धरती : ठाकुर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें