Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

India के लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पहचाना जाना बड़े सम्मान की बात: Ayushmann Khurrana

January 17, 2023

India के लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पहचाना जाना बड़े सम्मान की बात: Ayushmann Khurrana

नई दिल्ली: मशहूर हस्तियों का ब्रांड के रूप में विश्लेषण करने वाली इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (आईआईएचबी) टियारा के अनुसार, आयुष्मान खुराना भारत में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाली हस्ती हैं।

दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या दक्षिण की हस्तियों में पहले पायदान पर हैं, वहीं महानायक अमिताभ बच्चन देश के सबसे भरोसेमंद और सबसे सम्मानित हस्ती हैं, अभिनेत्री आलिया भट्ट भारत की सबसे आकर्षक हस्ती हैं और क्रिकेटर विराट कोहली को सबसे ट्रेंडी और सबसे आकर्षक होने का दर्जा दिया गया है।

आयुष्मान ने एक बयान में कहा, “एक ऐसे व्यक्ति के रूप में पहचाना जाना सम्मान की बात है, जिसे भारत के लोग सबसे ज्यादा पहचानते है। मैं इसका श्रेय उन फिल्मों और भूमिकाओं को देता हूं जिन्हें मैंने पर्दे पर अदा किया है। मैंने हमेशा यही कहा है कि मैं बदलाव का कारण बनना चाहता हूं और अपने देश में मौलिकता की यथास्थिति को चुनौती देना चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक आतुर मनोरंजनकर्ता हूं, जो हमेशा एक ऐसी स्क्रिप्ट की तलाश में रहता है, जो दर्शकों का मनोरंजन भी करे और उन्हें संदेश भी दे। मैं एक ऐसा व्यक्ति बनकर रोमांचित महसूस करता हूं जिसके बारे में मेरे देश और देशवासियों को लगता है कि सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है।”

बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाने के अलावा, आयुष्मान को प्रतिष्ठित टाइम पत्रिका ने ‘दुनिया में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों’ में से एक के रूप में भी चुना है। आयुष्मान ने फिल्मी जगत में अपना रास्ता खुद बनाया है और अब वह समय के साथ भारत में विश्वास का एक प्रतीक बन चुके हैं।

आयुष्मान के भारतीय युवाओं के साथ जुड़ाव ने उनकी ब्रांड इक्विटी को भी बढ़ाया है और उन्हें ब्रांडों के लिए बेहतर विकल्प बनाया है। फिलहाल उनके पास बैंक, मेडिकल कंपनी और चश्मे बनाने वाली कंपनी समेत 20 से भी ज्यादा ब्रांड हैं। फिल्मों की बात की जाए तो इन दिनों वह ‘ड्रीम गर्ल 2’ की शूटिंग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें