Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND-NZ 1st ODI: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, शुभमन गिल के बाद सिराज ने दिखाया दम

January 18, 2023

IND-NZ 1st ODI: भारत ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 12 रन से हराया, शुभमन गिल के बाद सिराज ने दिखाया दम

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. इस सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है. टीम इंडिया विश्व कप 2023 से पहले अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह तैयार करना चाहती है. विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. इस सीरीज में भारत ने 3-0 से जीत दर्ज की थी. कोहली के साथ कई और खिलाड़ियों का भी परफॉर्मेंस निखर कर सामने आया. अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया दमदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी।

टीम इंडिया हैदराबाद वनडे में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. वे टीम के लिए अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. अगर शुभमन को खेलने का मौका मिलता है तो वे विराट कोहली और शिखर धवन का एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. शुभमन भारत के लिए सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. उन्होंने 18 पारियों में 894 रन बनाए हैं. फिलहाल यह रिकॉर्ड धवन और कोहली के नाम दर्ज है. इन दोनों ने 24 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. लेकिन अब शुभमन के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक/शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर/डौ ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन

 

IND= 349/8 (50)  India won by 12 runs

NZ= 337 (49.2)

PLAYER OF THE MATCH
Shubman Gill

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें