Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत जोड़ो यात्रा उड़ा रही BJP की नींद : Deputy CM Mukesh Agnihotri

January 18, 2023

भारत जोड़ो यात्रा उड़ा रही BJP की नींद : Deputy CM Mukesh Agnihotri

ऊनाः हिमाचल प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में एंटर की भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी को देश की कांग्रेस का भविष्य बताया है। मुकेश अग्निहोत्री ने राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश को मजबूती प्रदान करने की है। यह यात्रा कांग्रेस को मजबूत बना रही है, यह यात्रा विचारधारा को मजबूत बना रही है, लाखों लोगों को जोड़ रही है। इस यात्रा ने नए उत्साह का निर्माण कांग्रेस ने किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक बेमिसाल जज्बे के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ाया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अब यह यात्रा लगभग अपने अंतिम चरण में कश्मीर में जाकर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने एक दिन हिमाचल के लिए दिया। उन्होंने कहा कि देवभूमि में महादेव का आशीर्वाद राहुल गांधी ने लिया है और प्रदेश की जनता को अपना संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से भाजपा डरी हुई है, बोखलाहट में है इसलिए भाजपा का आईटी सेल अनेक अनेक अफवाह उड़ाने का काम यात्रा को लेकर के कर रहा है। उन्होंने कहा है कि इस यात्रा से भाजपा ऐसे परेशान है जैसे भाजपा को अपनी जमीन खिसकती दिख रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यात्रा के दौरान बेहतरीन सवाल उठा रहे हैं, इस देश के सवाल हैं बेरोजगारी? महंगाई? सरकारी संपत्तियों को निजी क्षेत्र में बेचना? चंद लोगों के हाथों में सरकार का खेलना? केवल राजनीति और सत्ता के लिए भाजपा काम कर रही है? मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को देश तोड़ने वाली बताने वाले भाजपा के नेता बताएं कि वह कभी देश जोड़ने की बात कर पाए ।उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बताएं किस देश में नफरत फैलाने का काम कौन कर रहा है। मुकेश ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो धर्म की बात कर दी जाती है मंदिर की बात कर दी जाती है, मस्जिद की बात कर दी जाती है ,जाति की बात कर दी जाती है, क्षेत्रवाद की बात कर दी जाती है, कौन करता है जनता जान चुकी है ?भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनावों के लिए कुछ करते हैं ,षडयंत्र करते हैं, हिमाचल की जनता ने उन षडयन्त्रों को दरकिनार किया है। भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है, वैसे अधिक समय तक भाजपा की यह राजनीति चल नहीं पाएंगी।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाईकमान का संपूर्ण आशीर्वाद प्रदेश के नेतृत्व को है और हम मिलकर के हिमाचल में विकास की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के आइकॉन हैं, जिन्होंने विकास को आगे बढ़ाया और हमें उनके मार्गदर्शन को अपनाते हुए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि हमें हिमाचल की जनता की सेवा करते हुए राहत प्रदान करनी है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी जनता के बीच मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं हिमाचल की सरकार जनता के चेहरों पर मुस्कान लाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें