Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh Khan पूरी फैमिली के साथ देखने पहुंचे ‘Pathan’, हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

January 19, 2023

Shahrukh Khan पूरी फैमिली के साथ देखने पहुंचे ‘Pathan’, हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

शाहरुख़ खान और दीपिका की आने वाली फिल्म ‘पठान’ कुछ ही दिनों में रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में सभी फैंस इसका बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख़ अपनी पूरी फॅमिली के साथ रिलीज के एक हफ्ते पहले ही प्रीव्यू स्क्रीनिंग में फिल्म देखने गए। बता दें के शाहरुख़ खान के साथ इस फिल्म को देखने उनकी पत्नी गौरी खान, उनके दोनों बच्चों सुहाना खान और आर्यन खान और साथ ही एक्टर की बहन शहनाज खान और सास सविता छिब्बर भी मौजूद थीं। बता दें के ये फिल्म मुंबई में यश राज स्टूडियो में पठान की एक निजी स्क्रीनिंग में देखी।

जानकारी के लिए बता दें के वहीं स्क्रीनिंग देखने के बाद जब सब बाहर निकले तो पैपराजी के कैमरे में आर्यन खान की स्माइल कैद होती हुई दिखी। दरअसल, शाहरुख और आर्यन अपनी सफेद टी-शर्ट में ट्विनिंग करते हुए दिखे। आर्यन खान की स्माइल की वीडियो और फोटो को देखते ही फैंस हैरान नजर आए। वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘पहली बार आर्यन को हंसते देखा.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘उफ्फफफफ आर्यन खान की स्माइल.’ तीसरे ने लिखा, ‘पहली बार आर्यन खान को हंसते हुए देखा.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘अरे ये हंसा…’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आईला वह हंसता भी है।’

बता दें, शाहरुख खान के ट्विटर पर ‘आस्क एसआरके’ सेशन के दौरान फैंस ने फिल्म पठान के फैमिली के देखने की बात पूछी थी, जिस पर शाहरुख ने जवाब दिया था कि केवल टैक्निशियनों और पिल्म पर काम करने वाले लोगों ने फिल्म देखी है। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है और सभी लोग भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें