Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज होगी Anant Ambani और Radhika Merchant की सगाई, धूमधाम से चल रही हैं तैयारियां

January 19, 2023

आज होगी Anant Ambani और Radhika Merchant की सगाई, धूमधाम से चल रही हैं तैयारियां

आप सभी ये तो जानते होंगे के मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बांध जाएंगे। बता दें के कपल की शादी के फंक्शन्स भी स्टार्ट हो चुके हैं। हाल ही में मेहंदी फंक्शन हुआ जिसमें राधिका मर्चेंट की तस्वीरें भी काफी वाइरल भी हुईं। इसी के साथ बता दें के आज अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की इंगेजमेंट सेरेमनी है। आज यह जोड़ी हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं।

जानकारी के लिए बता दें के 19 दिसंबर 2022 को राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में अनंत और राधिका का रोका हुआ था। बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई कहीं और नहीं बल्कि उनके आशियाने में भी होने जा रही है। जी हां मुकेश अंबानी का घर किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं और अपने आशियाने को मुकेश अंबानी ने बेहद खूबसूरती से सजा दिया है। एंटीलिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मंगलवार को एंटीलिया में ही राधिका का मेहंदी फंक्शन भी अरेंज किया गया था। इस फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो से इंटरनेट पर खूब छाई रही थीं। राधिका मर्चेंट ने मेहंदी सेरेमनी में खूब ठुमके भी लगाए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें