Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant को Mumbai Police ने लिया हिरासत में, इस एक्ट्रेस ने करवाया केस दर्ज

January 19, 2023

ड्रामा क्वीन Rakhi Sawant को Mumbai Police ने लिया हिरासत में, इस एक्ट्रेस ने करवाया केस दर्ज

बॉलीवुड की ड्रामा क़्वीन राखी सावंत की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, अब कहब आ रही है के राखी सावंत को मुंबई की अंबोली पुलिस ने एक केस के चलते पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें के शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज कराए गए एक केस की वजह से एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही अब कुछ समय बाद पुलिस सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। शर्लिन ने पोस्ट में लिखा है, “ ब्रेकिंग न्यूज!!! अंबोली पुलिस ने एफआईआर 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया.कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

शर्लिन चोपड़ा ने राखी पर आरोप लगाया था के उन्होंने कुछ टाइम पहले शर्लिन का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल किया था। जिसके बाद शर्लिन ने पुलिस में राखी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसके बाद अंबोली पुलिस ने मामले में राखी को अरेस्ट कर लिया है। कल मुंबई की सेशन कोर्ट ने राखी सावंत की ABA ख़रीज की थी जिसके बाद उन्हें आज गिरफ़्तार किया है। इस खबर को सुन सभी लोग बेहद हैरान हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें