Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hyundai मोटर ने लांच की नई Grand i10 Nios, फीचर्स और कीमत जान रह जाएंगे हैरान

January 20, 2023

Hyundai मोटर ने लांच की नई Grand i10 Nios, फीचर्स और कीमत जान रह जाएंगे हैरान

नई दिल्लीः यात्री वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी ह्युंडई मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय हैचबैंक कार Grand i10 Nios को उन्नत संस्करण लांच करने की आज घोषणा की जिसकी शुरुआती एक्स शोरुम कीमत 568500 रुपये है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि नए और उन्नत ग्रैंड आई10 निओस को डिजाइन स्पोर्टी एवं ट्रेंडी है तथा इसमें इस श्रेणी के वाहनों की तुलना में बेहतर सुरक्षा फीचर दिये गये हैं। नये वाहन के आंतरिक और बाहरी दोनों साज सज्जा में बदलाव किये गये हैं।

फीचर्स की बात करें, 2023 Hyundai Grand i10 Nios फेसलिफ्ट में क्रूज़ कंट्रोल, तेज़ USB चार्जर, स्मार्ट फ़ोन नेविगेशन के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, वायरलेस फ़ोन चार्जिंग, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्टकी, ऑटोमैटिक AC, Apple CarPlay मिलता है। एंड्रॉइड ऑटो, वॉयस रिकग्निशन और रियर एयर-कॉन वेंट्स, केबिन के अंदर, हैचबैक में नई फुटवेल लाइटिंग, पाइपिंग और निओस एम्बॉसिंग के साथ नया ग्रे अपहोल्स्ट्री, चमड़े से लिपटे स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी इस कार में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: सरकार का सख्त फैसलाः सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक ऑफिस पहुंचना अनिवार्य, ‘कर्तव्य’ ऐप से लगेगी हाजिरी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें