Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्ट्रेस Nora Fatehi ने Jacqueline Fernandez के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, ये है वजह

January 21, 2023

एक्ट्रेस Nora Fatehi ने Jacqueline Fernandez के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, ये है वजह

बॉलीवुड की जानीमानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों काफी मुश्किल में हैं क्योंकि उन पर महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ के ठगी के मामले एक्ट्रेस का भी नाम शामिल है। ऐसे में अब एक्ट्रेस नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडीस पर मानहानि का केस कर दिया है। जी हाँ, नोरा की शिकायत पर अब दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई की जाएगी।

खबर के मुताबिक नोरा की शिकायत पर दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले की सुनवाई मार्च में 25 तारीख को सूचीबद्ध की गई है। नोरा ने हाल ही में दिल्ली के कोर्ट में हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और कई मीडिया संगठनों के खिलाफ ये मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ऐसे में अब इस मामले की अगली सुनवाई पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं।

इससे पहले एक्ट्रेस जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल पहले ये साफ कर चुके हैं कि नोरा को कोई गलतफहमी हुई है। साथ ही उन्होंने नोरा के सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर जैकलीन फर्नांडीस और नोरा फतेही से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से काफी बार पूछताछ की जा चुकी है। जिसमें नोरा ने अपना पक्ष साफ कर दिया था।

लेकिन बाद में नोरा फतेही ने ये आरोप लगाया है कि जैकलीन फर्नांडीस और मीडिया ट्रायल के चलते उनकी की छवि का खराब किया गया है। नोरा का दावा है कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरदस्ती इस्तेमाल किया गया है। फ़िलहाल इस शिकायत पर जैकलीन फर्नांडीस क्या कदम उठाती हैं ये देखना बेहद दिलचस्प रहेगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें