Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ghaziabad में मिली 6 साल की बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने किया हंगामा

January 22, 2023

Ghaziabad में मिली 6 साल की बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पास एक प्लॉट में 6 साल की एक नाबालिग लड़की मृत पाई गई है। शुरूआती जांच में पता चला कि हत्या ईंट से मारकर की गई है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी हैं। वहीं गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में हुई इस बच्ची की हत्या के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार रात मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर जाम भी लगा दिया। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गांव गदाना निवासी रिंकू कुमार की छह वर्षीय बेटी भूमि प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार रात भूमि अपने दादा-दादी के पास सोने गई थी। यहां से शनिवार सुबह 9 बजे वो वापस अपने घर आ गई। इसके बाद उसे स्कूल जाना था, लेकिन वो घर के बाहर खेलने चली गई। सुबह पौने 10 बजे पता चला कि भूमि लापता हो गई है। इस बीच बच्ची की लाश एक प्लॉट में लहूलुहान अवस्था में पड़ी मिली। आशंका है कि ईंटों से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है।

वहीं गाजियाबाद ग्रामीण के पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। सूत्रों ने बताया कि तंत्र मंत्र के एंगल से भी जांच की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार रात 8 बजे मोदीनगर-हापुड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का कहना था कि दोपहर 12 बजे शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था, लेकिन कई घंटे बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। वहीं पुलिस मृतक की मां, ताई और दादी से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें