Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में ट्रक ने पहले कार को मारी टक्कर फिर राहगीरों को कुचला, 6 लाेगाें की मौत

January 23, 2023

UP में ट्रक ने पहले कार को मारी टक्कर फिर राहगीरों को कुचला, 6 लाेगाें की मौत

उन्नावः उन्नाव जिले के लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी और फिर राहगीरों को कुचल दिया। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है। हादसा लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना अंतर्गत आजाद मार्ग चौराहे के पास हुआ। आजाद मार्ग चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर ने एक कार और बाइक को टक्कर मार दी और बाद में राहगीरों को कुचल दिया। इसी दौरान डंपर चार पहिया वाहन को घसीटता हुआ खाई में गिर गया।

ट्रक की चपेट में आई कार में करीब चार से पांच लोग फंसे बताए जा रहे हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। इलाके के आक्रोशित स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव किया और एक रोडवेज बस में भी तोड़फोड़ की हैं। गुस्साई भीड़ ने उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे एक कांस्टेबल के साथ भी मारपीट की हैं। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राजमार्ग पर यातायात बहाल किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें