Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking : यमुनानगर सरकार द्वारा गन्ने के रेट में ₹10 के इजाफे के बाद भड़के किसान

January 25, 2023

Breaking : यमुनानगर सरकार द्वारा गन्ने के रेट में ₹10 के इजाफे के बाद भड़के किसान

हरियाणा में पहले से ही किसान गन्ने के रेट को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे यहा तक कि हरियाणा की शुगर मिलों पर ताला लगाकर किसान सरकार का विरोध कर रहे थे लेकिन जैसे ही हरियाणा के मुख्यामंत्री मनोहर लाल खटटर ने गन्ने के भाव में दस रू बढोतरी की तो तभी किसानो का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ जमकर विरोध किया

यमुनानगर में आज सैकडो की तदात में किसान सडको पर उतरे ट्रैक्टरों पर गन्ने को बांध कर यह लोग पहले से ही रैली निकालने वाले थे लेकिन जैसे ही मुख्यामंत्री द्वारा गन्ने में दस रू की बढोतरी की बात कही तभी किसानों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया और किसानों ने तभी सीएम मनोहर लाल खटटर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी किसानों ने ट्रैक्टर के आगे सीएम का पुतला बांध कर बाजारों में घुमाया और बाद में पुतले को सचिवालय के सामने लाकर उसे आग के हवाले कर दिया किसानों ने यहा पर सरकार के खिलाफ जमकर भडास निकाली किसानों ने कहा कि अगर दस रू ही बढाने थे तो कब के बढा देने चाहिए थे लेनिक अब जब मिल बंद हो चुके है और किसान जगह जगह प्रर्दशन कर रहे है ऐसे में दस रू देकर सरकार ने किसानों के साथ भददा मजाक किया है जोकि किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा

किसानो ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ अब और भी बडे अंदोलन की चेतावनी दे दी है ऐसे में आज किसानो ने कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्रा दिवस पर वह धरना प्रदर्शन पर ही कार्याक्रम करेंगे लेकिन 27 जनवरी को किसान मिल के सामने रोड जामकर भी सरकार के खिलाफ अपना भडास निकाली जाएगी ऐसे में किसानों ने साफ कर दिया कि जब तक गन्ने का रेट नही बढता तब तक वह अब अपना धरना प्रदर्शन और भी तेज तो करेंगे ही और साथ ही किसान अब सरकार के खिलाफ एक बडी रणनीति बनाने केी भी बात कह रहे है
बाइट मनदीप सिंह रोड छप्पर किसान नेता

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें