Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

पवित्र सिख प्रतीकों का मज़ाक उड़ा कर एक बार फिर सिखों की भावनाओं को भड़का रहा राम रहीम: MP हरसिमरत बादल

January 25, 2023

पवित्र सिख प्रतीकों का मज़ाक उड़ा कर एक बार फिर सिखों की भावनाओं को भड़का रहा राम रहीम: MP हरसिमरत बादल

चंडीगढ़: जेल से तीसरी बार पैरोल बाहर आए डेरा प्रमुख राम रहीम के आश्रम में काफी भीड़ नजर आ रही है। वहीं तलवार से केक काटते हुए राम रहीम का फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद राम रहीम पर सिखों की भवनों से खेलने का आरोप लगा है। सांसद हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट करते हुए कहा, बलात्कार का दोषी राम रहीम एक बार फिर पवित्र सिख प्रतीकों का उपहास कर सिखों की भावनाओं को भड़का रहा है। शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए उत्तेजक कृत्यों के साथ सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाकर देश को फिर से भड़काने के लिए इंदिरा गांधी की रणनीति के इस पुनरुद्धार के पीछे कौन है?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें