Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

RBI ने की 8,000 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड की नीलामी

January 25, 2023

RBI ने की 8,000 करोड़ रुपये के ग्रीन बॉन्ड की नीलामी

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज बुधवार को 8,000 करोड़ रुपये के अपने पहले सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड (एसजीबी) की नीलामी की। केंद्र सरकार की नई एसजीआरबी 2028 और एसजीआरबी 2033 की नीलामी होने जा रही है। ये 16,000 करोड़ रुपये के सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड की नीलामी का हिस्सा हैं जो आरबीआई चालू वित्त वर्ष में आयोजित करेगा।

ग्रीन बॉन्ड की नीलामी का दूसरा दौर 9 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय बैंक पांच और 10 साल की अवधि वाले दो ग्रीन बॉन्ड की नीलामी कर रहा है, जिनमें से प्रत्येक की कीमत 4,000 करोड़ रुपये है। ग्रीन बांड किसी भी संप्रभु संस्था, अंतर-सरकारी समूहों और कॉरपोरेट्स द्वारा जारी किए जाते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बांड की आय का उपयोग पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी परियोजनाओं के लिए किया जाता है। सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड के लिए रूपरेखा सरकार द्वारा 9 नवंबर, 2022 को जारी की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें