Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तर प्रदेश : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

January 27, 2023

उत्तर प्रदेश : सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत

सुलतानपुर: जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षर्दिशयों के अनुसार, प्रतीत होता है कि युवक नशे की हालत में था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गोसाईगंज के थाना प्रभारी राघवेन्द्र रावत ने बताया कि बृहस्पतिवार रात कटका-सेमरी मार्ग पर इनायतपुर पेट्रोल पंप के पास एक युवक जब सड़क पार कर रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। उसकी आयु लगभग 30 वर्ष है।उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों के अनुसार, ऐसा लगता है कि युवक नशे की हालत में था क्योंकि सड़क पार करते समय वह लड़खड़ा रहा था। उन्होंने बताया कि युवक के साथ मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति और था, जो अपनी गाड़ी पर उसे बैठने के लिए कह रहा था लेकिन वह नहीं माना जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार आगे बढ़ गया। अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें