Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फगवाड़ा में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकानदार को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

January 27, 2023

फगवाड़ा में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने दुकानदार को मारी गोली, पुलिस कर रही जांच

कपूरथला: फगवाड़ा में बीती रात दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक दुकानदार को गोली मारी दी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि बीती रात एक दुकानदार को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। दूकानदार का नाम संजय सचदेवा (34) बताया जा रहा है, जोकि गुरुवार रात अंखी नगर में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।

घटना के बाद पीड़ित को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि यह पता नहीं चल पाया है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है या बाइक सवार लूटपाट के इरादे से आए थे। एसएचओ ने कहा, “हम आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें