Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jamaica Fraud Case : Usain Bolt को लगा 1 करोड़ 27 लाख डॉलर का चूना

January 28, 2023

Jamaica Fraud Case : Usain Bolt को लगा 1 करोड़ 27 लाख डॉलर का चूना

प्यूटरेरिकोः जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट ने कहा कि वह इस बात से हैरान है की एक निजी निवेश कंपनी से उनके एक करोड़ 27 लाख डॉलर कैसे गायब हो गए। यह जमैका में एक दशक पहले हुए धोखाधड़ी के मामलों से जुड़ा मामला है। धोखाधड़ी के इन मामलों की जांच की जा रही है। बोल्ट ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं। बोल्ट से पूछा गया कि क्या वह इस धोखाधड़ी से टूट चुके हैं तो यह स्टार एथलीट हंसने लगा।

उन्होंने कहा, कि ‘मैं टूटा नहीं हूं लेकिन निश्चित तौर पर मुझे बड़ा नुकसान हुआ है। यह धनराशि मेरे भविष्य के लिए थी। सभी जानते हैं कि मेरे तीन बच्चे हैं और मैं अपने माता-पिता की देखरेख भी करता हूं और मैं अब भी अच्छा जीवन व्यतीत करना चाहता हूं।’’ बोल्ट के वकील ने कहा कि किंग्स्टन स्थित ‘स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड’ में इस एथलीट का लगभग एक करोड़ 28 लाख डॉलर जमा था जो कि अब घटकर 12000 डॉलर ही रह गया है।

उन्होंने कंपनी को धनराशि लौटाने या दीवानी और आपराधिक कार्रवाई का सामना करने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया था। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शुक्रवार की रात को किसी तरह की कार्रवाई की गई या नहीं। इस बारे में जब बोल्ट के वकील से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें