Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार गाड़ी हुई बेकाबू, हादसे में 2 लोगों की हुई मौके पर मौत

January 30, 2023

तेज रफ्तार गाड़ी हुई बेकाबू, हादसे में 2 लोगों की हुई मौके पर मौत

बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक ब्रेजा गाड़ी अनियंत्रित होकर एक स्विफ्ट गाड़ी, दो साइकिल और एक रेहड़ी दे जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला निवासी महेश और सोमनाथ के रूप में हुई है। यह दोनों पिछले 8-9 साल से बहादुरगढ़ में ही रहकर छोले भटूरे की रेहडी लगाते थे। आज यह दोनों अपना काम खत्म करके जब शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आने वाली एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने इनकी रेहडी में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो ग। इस हादसे में एक स्विफ्ट गाड़ी और दो साइकिल भी चपेट में आई है। और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

बहादुरगढ़ की सेक्टर 6 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। इतना ही नहीं वारदात के तुरंत बाद मौके से फरार ब्रेजा गाड़ी चालक की पहचान भी की जा रही है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कल बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में करवाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें