Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

December 26, 2024

सोनीपत में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.5 रही तीव्रता

सोनीपत: सोनीपत में बुधवार दोपहर को 12 बजकर 28 मिनट 31 सेकंड पर भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर और गुरुग्राम में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। इसका सेंटर सोनीपत में खरखौदा के पास कुंडल गांव में 5 किलोमीटर गहराई में रहा। रोहतक के सेक्टर-4 समेत अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों ने तेज झटकों के बाद एक-दूसरे को अलर्ट किया। कुछ जगहों पर लोग पार्क और खुले स्थानों में जमा हो गए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील की है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विशेषज्ञ एवं प्रोफेसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि भूकंप से किसी तरह के नुक्सान की कोई खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें