Last Updated: November 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के ASOD क्लब में बंब की सूचना, मौके पर पहुंची दमकल विभाग और बम डिटेक्शन स्क्वाड टीम

January 31, 2023

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 के ASOD क्लब में बंब की सूचना, मौके पर पहुंची दमकल विभाग और बम डिटेक्शन स्क्वाड टीम

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर 26 थाना क्षेत्र में लगने वाले ASOD क्लब में बंब की सूचना के बाद पुलिस विभाग में भगदड़ मच गई, जिसके बाद मौके पर कई आला अधिकारी थाना पुलिस दमकल विभाग और बम डिटेक्श स्क्वाड टीम मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले क्लब में सभी लोगों को बाहर निकालकर सर्च अभियान शुरू कर किया। लगभग 1 घंटे तक चले इस सर्च अभियान के बाद पुलिस को क्लब से कुछ भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तब जाकर पुलिस की सांस में सांस आई।

जानकारी के अनुसार ASOD क्लब के मैनेजर को एक कॉल आई थी। जिसके बाद क्लब मैनेजर ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह को दी और मनिंदर सिंह ने आला अधिकारियों को जिसके बाद सभी को पल कर क्लब में जाकर जांच पड़ताल की। बरहाल पुलिस को ASOD क्लब से कोई भी ऐसी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन पुलिस ने मैनेजर को आई हुई कॉल के नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है और जल्द ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि आखिर यह कॉल क्यों और किस लिए की गई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें