Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर के खोजेवाल एवं ताजपुर चर्चों के पादरियों के ठिकानों पर IT की रेड, सिख तालमेल समिति ने कार्रवाई का किया स्वागत

January 31, 2023

जालंधर के खोजेवाल एवं ताजपुर चर्चों के पादरियों के ठिकानों पर IT की रेड, सिख तालमेल समिति ने कार्रवाई का किया स्वागत

जालंधर: धर्म परिवर्तन के आरोपों के बीच जालंधर के खोजेवाल और ताजपुर चर्च के पादरियों के घर पर इनकम टैक्स की रेड की गई है। इनकी फंडिंग की पूरी जानकारी के लिए विभाग द्वारा जांच कराई जा रही है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि सिख तालमेल समिति इस कार्रवाई का स्वागत करती है। काफी समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि चमत्कारों के ढोंग कर भोले-भाले गरीब लोगों समेत हिंदू, सिख और दलित समुदाय के लोगों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस संबंध में हिंदू और सिख संगठनों की ओर से पुलिस को कई मांग पत्र दिए गए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन लोगों की आकांक्षाएं और भी बढ़ गईं, जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हुआ। इनकम टैक्स और ईडी की पूछताछ से इस बात की पूरी संभावना है कि दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें