Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरू हुई Sidharth-Kiara की शादी की तैयारियां, जानें मेन्यू से लेकर गेस्ट तक की इनसाइड डिटेल

February 2, 2023

शुरू हुई Sidharth-Kiara की शादी की तैयारियां, जानें मेन्यू से लेकर गेस्ट तक की इनसाइड डिटेल

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें के कपल की ग्रैंड वेडिंग जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। इसी बीच अब खबर आ रही है के सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा-सिद्धार्थ की ग्रैंड वेडिंग के 3 दिनों के सेलिब्रेशन के दौरान गेस्ट को राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

वेडिंग सेलिब्रेशन 5 फरवरी को संगीत सेरेमनी के साथ शुरू होगा और 6 को फेरे के बाद 7 को रिसेप्शन होगा। ये भी कहा जा रहा है कि उनकी शादी में कठपुतली और मांगनियार कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया है। वहीं मेन्यू की बात करें तो इसमें कॉन्टिनेंटल और इंडियन कुजिन के साथ-साथ बाजरे की रोटी, बाजरे का सोया जैसे राजस्थानी डिशेज भी शामिल हैं।

बता दें के हाल ही में सिद्धार्थ को दिल्ली जाते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। खबरे हैं कि एक्टर अपनी वेडिंग की तैयारियों को फाइनल करने के लिए अपने होमटाउन दिल्ली गए थे। इन सबके बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के घर पर देखा गया था। खबरे हैं कि कियारा भी अपने वेडिंग आउटफिट को फाइनल करने पहुंची थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें